मेघालय की अदालत ने सोनम और उसके साथियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
11-Jun-2025 10:38 PM 8811
शिलांग, 11 जून (संवाददाता) मेघालय की एक निचली अदालत ने बुधवार को अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और चार मुख्य साजिशकर्ताओं को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा सोहरा के रियात अरलियांग में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद करने के दस दिन बाद सोनम और उसके साथियों - विशाल चौहान, राज कुशवाह, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पूर्वी खासी हिल्स जिले के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉन किटबोर कोशी मिहसिल, मेघालय की अदालत में पेश किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^