द्रौपदी मुर्मू करेंगी सिरसा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
28-Nov-2022 11:34 PM 7914
सिरसा 28 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगी। वह कुरुक्षेत्र से इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगी। यह मेडिकल कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिरसा की स्थापना शिक्षा एवं अनुसंधान को अधिक प्रोत्साहन देने और राज्य में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। पांच सौ उन्नचालीस बिस्तरों के इस मेडिकल कॉलेज को करीब 22 एकड़ में बनाया जाएगा। इस पर करीब 1090 करोड़ की लागत आएगी तथा इसमें 100 एमबीबीएस की सीटें होंगी। सिरसा रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी मात्र 2.6 किलोमीटर और सिरसा बस अड्डे से इसकी दूरी 1.9 किलोमीटर होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^