राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार से हरियाणा दौरे पर, अनेक परियोजनाओं का करेंगी शुभारम्भ/शिलान्यास
28-Nov-2022 11:32 PM 6824
चंडीगढ़, 28 नवम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से हरियाणा के दो दिन के दौरे पर आ रही हैं, वह राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। श्रीमती मुर्मू मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 बजे कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पहुंचेगी, जहां वह श्रीमद्भगवद् गीता पर पुष्प अर्पित कर गीता पूजन करेंगी और गीता यज्ञ में अपनी पूर्णाहूति डालेंगी। इसके बाद वह राज्य प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का भी उद्घाटन करेंगी। वह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भागीदार राज्य मध्य प्रदेश के पैवेलियन का भी अवलोकन करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^