द्रौपदी मुर्मू पंद्रह नवंबर को मध्यप्रदेश के शहड़ोल में जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल
13-Nov-2022 11:53 AM 6752
भोपाल, 13 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के शहड़ोल में पंद्रह नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज उनकी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से बात हुई। उन्होंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। श्री चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^