शिवराज आज शहड़ोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
13-Nov-2022 12:40 PM 7832
भोपाल, 13 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश के शहड़ोल दौरे के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहड़ोल जाएंगे। वहां वे श्रीमती मुर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान पेंच से सीधे शहड़ोल जाएंगे। श्री चौहान का पेंच का दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। वे दोपहर शहड़ोल पहुंचेगे। मुख्यमंत्री वहां राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के 15 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। श्री चौहान जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शहड़ोल में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^