डी गुकेश को शुभकामनाएं दी धनखड़ ने
12-Dec-2024 10:07 PM 1465
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता ) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सबसे कम आयु में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब हासिल करने पर डी गुकेश को शुभकामनाएं दी हैं। श्री धनखड़ ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है और विश्व शतरंज इतिहास में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “नया इतिहास लिखने और सबसे कम आयु का विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।” श्री धनखड़ ने गुकेश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता की कहानी जारी रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^