वेदराही को साहित्य अकादमी महत्तर सदस्यता अर्पित
12-Dec-2024 10:07 PM 1984
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (संवाददाता) प्रख्यात डोगरी लेखक, विचारक, कवि, निर्देशक और फिल्म निर्माता वेदराही को साहित्य अकादमी के सर्वोच्च सम्मान साहित्य अकादमी महत्तर सदस्यता से सम्मानित किया गया है। श्री वेदराही के स्वास्थ्य कारणों के कारण गुरुवार को एक संक्षिप्त अलंकरण कार्यक्रम महाराष्ट्र में उनके ठाणे स्थित आवास पर किया गया। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक और सचिव के. श्रीनिवासराव ने‌ उन्हें सम्मान स्वरूप दिए जाने वाला ताम्रफलक प्रदान किया । अलंकरण प्राप्त करने के बाद श्री वेदराही ने इस सम्मान को घर पर आकर देने के लिए साहित्य अकादमी का आभार प्रकट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^