देश हित में सीकर सीट लेफ्ट के लिए छोड़ी-डोटासरा
22-Mar-2024 09:25 PM 3535
जयपुर 22 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं देश हित को सर्वोपरि मानते हुए कांग्रेस ने सीकर लोकसभा सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लिए छोड़ी हैं। श्री डोटासरा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया कि केरल के वायनाड़ से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने लेफ्ट ने अपना उम्मीदवार उतार दिया जबकि राजस्थान के सीकर में कांग्रेस ने समझौता कर लेफ्ट के लिए सीट खाली छोड़ दी हैं, इस पर श्री डोटासरा ने कहा कि यह इंडिया गठबंधन का फैसला है और इसमें जो लोग है उनका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी निर्णय करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^