देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं: गुलाम अहमद मीर
04-May-2024 10:55 PM 5729
रांची, 04 मई (संवाददाता)झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पूरे देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं। श्री मीर ने आज यहां कांग्रेस भवन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है जो वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है। लेकिन मोदी जी जिस जमात से आते हैं उनका देश के लिए क्या योगदान रहा है पूरा देश जानता है। 2 दिन से मोदी झारखंड में है,जनता का रिस्पांस उन्हें नहीं मिला। प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं उसे पूरी जनता सुनती है और अच्छी तरह समझती है। 10 साल में उन्होंने क्या किया इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की। इसी कारण अपने 10 साल के काम पर प्रधानमंत्री ने वोट नहीं मांगा। भ्रष्टाचार की बात करें तो जिस नेता पर पीएम शाम में 70000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बनाकर उसे उपमुख्यमंत्री बना देते हैं। असम और बंगाल भी इसका उदाहरण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^