देश की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी - शिवराज
10-Sep-2024 12:20 AM 4272
भोपाल, 09 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेश में भारत देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनका यह कार्य देशद्रोह जैसा अपराध है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कोई भी देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश की छवि खराब नहीं कर सकता है। देश में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की लगातार पराजय के कारण श्री गांधी कुंठित हो गए हैं और अमरीका में जाकर अपनी कुंठा निकाल रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^