राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर : शर्मा
10-Sep-2024 12:29 AM 4992
भोपाल, 09 सितंबर (संवाददाता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में कथित तौर पर चीन की तारीफ करने को लेकर उन पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि जिस प्रकार दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं, उसी प्रकार राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर हैं। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान समय में हमारा सौभाग्य है कि दुनिया हमसे और हमारे नेतृत्व से अपेक्षा कर रही है कि दुनिया में शांति संभव है तो भारत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चाहे यह रूस यूक्रेन युद्ध हो, उसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुनिया के अन्य देशों के लोग अपील कर रहे हैं, लेकिन इस समय भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ भारत का अपमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^