देश की एजेंसियों पर सवाल उठाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध-देवनानी
16-Apr-2025 10:43 PM 9351
उदयपुर , 16 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन सरकारी एजेंसियों की स्वायत्तता पर सवाल उठाना देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। श्री देवनानी ने बुधवार को उदयपुर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़े इतनी गहरी है कि कोई भी लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। संविधान में स्पष्ट लिखा है कि यदि केंद्र सरकार बहुमत के साथ किसी बिल को पास करती है तो उसे सभी राज्यों को मानना पड़ता है। यह संघीय ढांचे का आधार है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन सरकारी एजेंसियों की स्वायत्तता पर सवाल उठाना देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^