कांग्रेस नेताओं ने 65 वर्ष तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक माना-डा़ अग्रवाल
16-Apr-2025 10:38 PM 5633
जयपुर, 16 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘वक्फ सुधार जन जागरण अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने 65 वर्ष तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक माना और उनकी बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किया। डा़ॅ अग्रवाल ने बुधवार को यहां वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में मुस्लिम सिर्फ मोची, पेंटर, दर्जी, बैंड बाजा बजाने वाला और पंचर निकालने वाला बनकर रह गया। वहीं भाजपा के महज 11 वर्ष के कार्यकाल में केंद्रीय नौकरियों में पांच प्रतिशत के मुकाबले साढ़े नौ प्रतिशत भागीदारी मुस्लिम वर्ग से है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती है, वहीं भाजपा गर्व और स्वाभिमान के साथ अपने आप को भारतीय कहने वाले नागरिक के रूप में उनको खड़ा करना चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^