देश की सामरिक शक्ति की रीढ़ बनेगा यूपी डिफेंस कॉरिडोर : राजनाथ
10-Feb-2023 07:43 PM 4656
लखनऊ, 10 फरवरी (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर देश को रक्षा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है और यह देश की सामरिक शक्ति का बैकबोन साबित होगा। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (यूपी जीआईएस 23) के दौरान 'एडवांटेज उत्तर प्रदेश : डिफेंस कॉरिडोर' विषय पर आधारित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रक्षा व्यवस्था का पूरी तरह भारतीयकरण तभी संभव है जब हम इक्यूपमेंट, पार्ट्स और मैन्यूफैक्चरिंग में भी स्वदेशी तकनीक और सामान का प्रयोग करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^