इंनवेस्टर्स समिट एक तमाशा : नकुल
09-Feb-2023 08:15 PM 3533
हरदोई 09 फ़रवरी (संवाददाता) कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को तमाशा बताते हुए गुरूवार को कहा कि भाजपा सरकार पैसे की बर्बादी कर रही है जबकि गरीब जनता को केवल पांच किलो राशन ही मिल रहा है। श्री दुबे ने यहां पत्रकारों से कहा “ पूरे लखनऊ में एक अजीबोगरीब तमाशा हो रहा है। जगह-जगह काफी रुपया पैसा बर्बाद किया जा रहा है। 2018 में इन्वेस्टर्स समिट में कितना निवेश धरातल पर आया, इसका कुछ पता नहीं है। अब 2023 में फिर से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट से पहले कई मंत्रियों ने विदेश दौरे किये जिस पर भारी रकम खर्च की गयी वहीं महंगाई से त्रस्त राज्य की गरीब जनता अब भी पांच किलो राशन पर ही निर्भर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^