देश की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग जानसू का हुआ ब्रेक थ्रू, वैष्णव ने किया निरीक्षण
16-Apr-2025 11:06 PM 2140
देहरादून 16 अप्रेल (संवाददाता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को उत्तराखंड में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। तत्पश्चात देवप्रयाग और जानसू के बीच बन रही जानसू सुरंग का भी दौरा किया। आज ही इसका ब्रेकथ्रू हुआ। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारीयों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। देवप्रयाग और जनासू के बीच ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के अंतर्गत बन रही सबसे लंबी 14.57 किमी की टी-8 और टी-8एम डबल ट्यूब सुरंगों का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^