राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रखें खेल ढांचा : खेल मंत्री
16-Apr-2025 11:10 PM 6933
नैनीताल, 16 अप्रैल (संवाददाता)उत्तराखंड के खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्टेडियम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने सर्व प्रथम स्टेडियम के प्राकृतिक आपदा की चपेट में आये क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे जल्द से जल्द सुचारू करने को निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^