देश को लूटना ही इंडी गठबंधन का उद्देश्य, ये देश में लागू करना चाहते हैं तालिबानी शासन : योगी
23-May-2024 11:40 PM 4845
बेतिया/मोतिहारी 23 मई (संवाददाता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार में चुनावी सभाओं में कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उनके इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) के साथियों का उद्देश्य मिलकर लड़ना और जीतकर लूटना है। श्री योगी ने पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद और उनके इंडी गठबंधन के साथियों का मिलकर लड़ना और जीतकर देश को लूटना ही उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद देश में पर्सनल लॉ के जरिए तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। ऐसे तालिबानी शासन में बेटियां पढ़ने नहीं जा पाएंगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी और बुर्के में कैद हो जाएंगी, जिसे कोई भी हिन्दुस्तानी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^