हमने हमेशा किये विकास के कार्य, जनता आगे भी दे मौका: नीतीश
23-May-2024 10:24 PM 3974
बक्सर, 23 मई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास योजनाओंं की चर्चा करते हुए आज कहा कि उनकी सरकार ने विकास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है इसलिए विकास की गति को बढ़ाने के लिए लोगों को एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देना चाहिए। श्री कुमार ने गुरुवार को बक्सर जिले के नावानगर में राजग प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में जितना काम किया है इतना काम पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, “ हमने हमेशा विकास के कार्य किए हैं जो लगातार जारी भी हैं। इसी लिए हम आपसे अपील करने आए हैं कि राजग प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को बक्सर से जिताएं ताकि हम पूरे बिहार में 40 सीटों पर कब्जा कर सके साथ ही पूरे देश में 400 से ज्यादा सीटें राजग की हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^