देवास में 33 पेटी देशी मदिरा जप्त
11-May-2024 09:16 PM 4462
देवास,11 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के देवास जिले में टिगरिया सांचा गांव में एक खेत पर बने मकान से आबकारी टीम ने आज 33 पेटी देशी मदिरा जप्त की। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने जिले के टिगरिया सांचा गांव में एक खेत पर बने मकान की तलाशी ली। इस दौरान मौके से 33 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अवैध रूप से मदिरा संग्रह करने आरोप में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जप्त सामग्री का अनुुमानित बाजार मूल्य लगभग एक लाख 21 हजार रूपए बताया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^