मध्यप्रदेश: आठ संसदीय क्षेत्रों के लिए कल मतदान, तैयारियां पूरी
12-May-2024 08:08 PM 6269
भाेपाल, 12 मई (संवाददाता) लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मध्यप्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर कल मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदान को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। चौथे चरण की इन आठ सीटों पर कुल 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपन राजन ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौथे चरण में प्रदेश की शेष आठ लोकसभा सीटें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा के लिए कल मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदान से डेढ़ घंटे पहले माॅकपोल की कार्रवाई की जाएगी। मतदान को लेकर कुल 18 हजार सात मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 231 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^