देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा: अखिलेश
16-Oct-2023 08:28 PM 2759
देवरिया,16 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देवरिया में पिछले दिनो जमीनी विवाद में हुयी छह लोगों की हत्या का भारतीय जनता पार्टी(पार्टी) के लाेग राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। श्री यादव ने आज फतेहपुर लेहड़ा गांव गये जहां घटना का शिकार हुये सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का कोई सदस्य गाँव पर नहीं मिला जिसके बाद वह दूसरे पक्ष के प्रेम यादव के घर गये और उनके परिजनों से करीब आधा घंटा बातचीत की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि हम सभी को घटना की निंदा करनी चाहिये। यह घटना शासन, प्रशासन और न्याय व्यवस्था के लिए विशेष इसलिए बनती है कि सरकार जीरो टारेन्स की बात करती थी। घटना की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है। उन्होंने कहा “ मुख्यमंत्री देवरिया को भी अपना गृह जिला कहते हैं। देवरिया में इतनी बड़ी घटना के मुख्यमंत्री के जीरो टारेन्स का दावा की पोल खुल गई है। हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं और योगी का का दायित्व होता है कि वे सबके दुख दर्द को समझे। लेकिन देवरिया की दर्दनाक घटना के बाद इस तरह का भेदभाव फैलाया जायेगा और उसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जायेगा। यह जनता देख रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^