बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
16-Oct-2023 07:11 PM 4396
बुलंदशहर 16 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र मे सोमवार सुबह केंटर और बाइक की भिड़ंत में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गयी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीयनगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझा कर समाप्त कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कस्बा स्याना के ग्राम नयाबास निवासी कक्षा नौ के छात्र आरजू एवं गौरव कुमार आज सुबह करीब साढ़े सात बजे कस्बा स्याना के गढ़ स्टैंड से बाइक द्वारा स्कूल जा रहे थे कि स्याना गढ़ मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार आ रहे केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^