धनखड़ ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं
30-Mar-2024 08:09 PM 3603
नयी दिल्ली 30 मार्च (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को ईस्टर शुभकामनाएं दीं हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "मैं ईस्टर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्योहार प्रेम, करुणा और क्षमा के गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है। श्री धनखड़ ने कहा, "यह शुभ अवसर हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हुए हमारे जीवन में शांति और सद्भाव लाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^