महारैली में उठाएंगे देश के गंभीर मुद्दे : कांग्रेस
30-Mar-2024 07:25 PM 1701
नयी दिल्ली, 30 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस ने कहा है कि इंडिया समूह की रविवार को होने वाली महारैली अहम होगी और इसमें देश के विपक्षी दल राष्ट्र के सामने मौजूद सभी प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को यहां के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इस महा रैली में मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^