धनंजय देसाई ने दी सनातन संस्कृति पर खतरा मंडराने की चेतावनी
09-Jan-2022 10:44 PM 5986
उदयपुर 09 जनवरी (AGENCY) हिन्दू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय देसाई ने देश में सनातन संस्कृति पर खतरा मंडराने की चेतावनी देते हुए कहा समाज के धर्मरक्षक को कारावास में डाले जाते हैं। श्री देसाई ने आज उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संत आसाराम जैसे योगी पुरुष पर चरित्र के उपर लांछन लगाकर, उन्हें कारागृह में डालना उन्हें संकट में नहीं लाया है बल्कि भारत सभ्यता को भारतीय धर्म को और भारतीय जीवन पद्धति सनातन धर्म को संकट में लाया है। श्री देसाई ने कहा कि देश में आजकल हिन्दू राष्ट्र बनाने का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा..मैं उन्हें पूछना चाहता हूं कि बिना हिन्दू संतों के हिन्दू राष्ट्र कैसे बनाओगे। संत कारावास में है और स्वप्न देखते हों हिन्दू राष्ट्र का जो संभव नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^