धर्म, सेवा, त्याग का प्रतीक रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन : आदित्यनाथ
21-Sep-2024 07:10 PM 1225
गोरखपुर, 21 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके गुरु और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का का पूरा धर्म सेवा और त्याग को समर्पित था और उन्हीं के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का आंदोलन एक निर्णायक पड़ाव तक पहुंच पाया था। योगी आदित्यनाथ ने यहां ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 10वीं पुण्यतिथि पर एक सप्ताह तक चले श्रद्धांजलि समारोह के समापन पर अपने गुरू महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को याद किया और कहा कि राम मन्दिर आंदोलन में उनकेे नेतृत्व ने ही पूरे देश को जागृत करने का काम किया जिसके कारण अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^