तकनीकी कारणों से हेलीकाप्टर की बजाय सड़क मार्ग से रवाना हुये राजनाथ
21-Sep-2024 09:38 PM 3604
सोनभद्र 21 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सीमा से दस किमी की दूरी पर झारखंड के नगर उंटारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर समय पर टेक आफ नहीं कर पाया जिसके चलते दोनों मंत्री सड़क मार्ग से सोनभद्र होते हुए वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट के लिये रवाना हुये जहां से वे दिल्ली जायेंगे। अधिकृत सूत्रों के अनुसार सोनभद्र जिले के सीमा से 10 किलोमीटर दूर झारखंड प्रांत के नगर उटारी में शनिवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से आये हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनो केन्द्रीय मंत्री हेलीपैड स्थल पर पहुंचे लेकिन हेलीकॉप्टर का ईधन खत्म होने के कारण वह टेक आफ नहीं कर पाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^