दिग्विजय ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजगढ़ मकान हादसे की जांच की मांग की
15-Jul-2024 11:30 PM 7782
भोपाल, 15 जुलाई (संवाददाता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले में एक निर्माणाधीन मकान गिरने की घटना के मामले में राजगढ़ जिला कलेक्टर काे पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। श्री सिंह ने राजगढ़ जिला कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कल निर्माणाधीन मकान के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ितों से 10 जुलाई को वे ब्यावरा में अस्पताल पहुँचकर मुलाकात की। मकान गिरने से एक मजदूर तूफान सिंह यादव निवासी ग्राम सिन्दूरिया की दबने से मृत्यु हो गयी है। मंगलवार रात हुयी ब्यावरा की शिवधाम कालोनी से लगे मकान का निर्माण कुंताबाई सोंधिया नामक महिला द्वारा कराया जा रहा था। यह मकान न सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के विरूद्ध था बल्कि पास से बहने वाले नाले पर बनाया जा रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^