संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे आगे : यादव
15-Jul-2024 11:35 PM 2993
भोपाल, 15 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। राज्य शासन ने इस वर्ष साढ़े तीन करोड़ लाख का विकासोन्मुखी बजट तैयार किया है। पांच साल में इसे दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. यादव आज इमर्जिंग मध्यप्रदेश कार्यक्रम में प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्फ्रा-स्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़ी है। हमारी सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति की जिन्दगी में बदलाव लाना है। पूरे प्रदेश में राजस्व महाअभियान चला रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^