दिल्ली कांग्रेस की स्कूल की दीवार गिरने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
09-Jul-2023 10:16 PM 4864
नयी दिल्ली 09 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र में हाल में बनी स्कूल की दीवार के ढहने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य में घोटाला हुआ है और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. नरेश कुमार ने इस संबंध में उपराज्यपाल को एक ज्ञापन दिया और कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र श्रीनिवासपुरी में स्कूल की हाल में बनी दीवार गिरी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के स्कूलों के श्रेष्ठ होने का ढिंढोरा पीटते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मात्र चार महीने पहले बने स्कूल की दीवार गिर गई। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन होने कारण स्कूल में छुट्टी थी वरना इस घटना के कारण बड़ा हादसा होता और बच्चों की जान जा सकती थी। डॉ. कुमार ने कहा कि घटना वाला क्षेत्र शिक्षामंत्री आतिशी का विधानसभा क्षेत्र है और स्कूल का निर्माण उन्हीं के हिसाब से हुआ है, ऐसे में किसने कितना कमिशन खाया है, उसकी जांच होनी चाहिए। स्कूल में दोयम दर्जे का समान प्रयोग हुआ है इसलिए पहली बारिश में ही स्कूल की दीवार गिर गई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^