शाह ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल और पंजाब को मदद का आश्वासन दिया
09-Jul-2023 09:39 PM 6469
नयी दिल्ली 09 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सूत्रों के अनुसार श्री शाह ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति तथा जान माल के नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि मूसलाधार बारिश के कारण दोनों राज्यों में बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^