दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थो के गठजोड़ का भंडाफोड़ किया
13-Aug-2022 10:33 PM 6306
नयी दिल्ली 13 अगस्त (AGENCY) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अफगानिस्तान से पंजाब में चल रहे नशीले पदार्थो की तस्करी के गठजोड़ का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट के पुलिस उपायुक्त के पी एस मल्होत्रा ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान पंकज वैद उर्फ संजू बाबा के रूप में हुई है जो जम्मू के यूएपीए और अमृतसर के नारकोटिक्स मामलों में भी वांछित था। श्री मल्होत्रा ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि पंजाब में हेरोइन की आपूर्ति करने वाले गिरोह की मुख्य कड़ी पंकज वैद था। उन्होंने कहा कि वैद अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद भूमिगत हो गया और बार बार अपने ठिकाने बदलता रहा। विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय तस्करों की पहचान की जा रही है। पूछताछ के दौरान वैद से संबंधित छह संपत्तियों की पहचान की गई है। उसके पास बड़ी खेप थी जिसे उसने नष्ट कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^