दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया
13-Aug-2022 10:59 PM 8682
नयी दिल्ली 13 अगस्त (AGENCY) राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा कारणों से किले के आस पास कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए जायेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कई सड़के सुबह चार से 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगी और केवल लेबल वाले वाहन ही को ही अनुमति दी जाएगी। यातायात पुलिस ने कहा कि 14 अगस्त की रात दस बजे से अगले दिन ग्यारह बजे तक वाणिज्यिक और परिवहन वाहनों की आवाजाही के लिए 18 सीमाएं बंद रहेंगी। पुलिस इसके लिए पहले ही परामर्श जारी कर चुकी है और लोगों को इन सड़कों से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^