दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर जताया दुख
23-Oct-2023 08:52 PM 6002
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर ‌(संवाददाता) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री काहलों ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि आज एक महान खिलाड़ी और महान क्रिकेटर सरदार बिशन सिंह बेदी हमारे बीच नहीं हैं। वह युवाओं और खिलाड़ियों के लिए आदर्श थे। उन्होंने जिस तरह से एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई, देश के लिए क्रिकेट खेला और कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^