डिंपल यादव के लिए क्षेत्र में बेटी अदिति मांग रही है वोट
04-May-2024 06:31 PM 6468
इटावा , 04 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की यादवबेल्ट के तहत आने वाले मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आजकल 'घर की बिटिया' खूब चर्चा में है। मैनपुरी सीट से डिंपल यादव समाजवाटी पार्टी की उम्मीदवार हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी होने के साथ यहां की सांसद भी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश और सांसद डिंपल की बेटी अदिति अपनी मां के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रचार कर रही हैं। अदिति वोटर्स से अपनी मां को वोट देने की अपील कर रही हैं। 21 साल की अदिति लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ती हैं। वह दो महीने की छुट्टियों में भारत आई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^