मैनपुरी:नहर में नहाने गये चार दोस्त डूबे
04-May-2024 06:31 PM 3266
मैनपुरी 04 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में शनिवार को नहर में नहाने गए चार दोस्त नहर में नहाते समय डूब गए। एक को किसान ने पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्य की खोज गोताखोरों की मदद से शुरू कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार कुसमरा कस्बा विष्णु पाण्डेय(18) पुत्र रामगोविंद पाण्डेय , पार्थ उर्फ अक्की दीक्षित(17) पुत्र अनिल दीक्षित , यश गुप्ता (19) पुत्र राजीव गुप्ता व सक्षम गुप्ता (17) पुत्र स्व. अमित गुप्ता बाइक से नहर में नहाने गए थे।बाइक नहर के किनारे खड़ी कर चारों युवक नहर में कूद गए।पानी के तेज बहाव में चारों डूबने लगे। एक की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने उसे पानी से निकाल लिया। जिसकी जान बची उसका नाम सक्षम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^