दिसंबर में होगी आईपीएल 2023 की नीलामी
09-Nov-2022 08:39 PM 6852
मुंबई, 09 नवंबर (संवाददाता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह 2022 में हुई ‘मेगा ऑक्शन’ के बरक्स छोटे स्तर की ‘मिनी ऑक्शन’ होगी। इस नीलामी में फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में बची धनराशि के साथ-साथ अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगी। साथ ही, यदि एक फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करेगी तो उसकी कीमत के बराबर रुपयों का प्रयोग भी नीलामी में कर सकेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^