हार निराशाजनक, शर्मनाक नहीं : द्रविड़
10-Nov-2022 08:49 PM 6433
एडिलेड,10 नवंबर (संवाददाता) भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों मिली हार को निराशाजनक बताया, लेकिन उसे ‘शर्मनाक हार’ कहने से परहेज़ किया। इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल पर खेले गए सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से रौंदा। भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया था जिसे जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी ने 16 ओवर में ही हासिल कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^