रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस शो में हिस्सा लेने की चर्चाएं जोरों पर
28-Sep-2021 12:33 PM 6432
मुंबई | बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं वहीं कई नामों पर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं। चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें चार नामों पर मुहर लग गई हैं। इनमें तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल और अफसाना खान हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी भी चर्चा है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शो में हिस्सा ले सकती हैं। इस बीच इन खबरों को तब और हवा मिली जब रिया चक्रवर्ती मुंबई के उसी स्टूडियो से बाहर निकलती देखी गईं जहां तेजस्वी प्रकाश और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट दलजीत कौर पहुंची थीं। ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चा अभी तक यह साफ नहीं है कि रिया शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगी या फिर ग्रैंड प्रीमियर पर परफॉर्म करेंगी। यह भी हो सकता है कि ऐसा महज संयोग हो। हालांकि तस्वीरें सामने आने के बाद जरूर ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चाएं हैं। कब से होगा प्रसारण ‘बिग बॉस 15’ की बात करें तो इस बार का थीम जंगल है। अभी तक जो प्रोमो सामने आए हैं उनमें बताया गया है कि जंगल के पड़ाव को पार करने के बाद ही कंटेस्टेंट घर में जा पाएंगे। शो का ग्रैंड प्रीमियर दो अक्टूबर को होगा। ‘बिग बॉस 15’ शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे देखा जा सकेगा। Bigg Boss..///..discussions-in-full-swing-for-riya-chakrabortys-participation-in-bigg-boss-show-320135
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^