अर्जुन बिजलानी के जीतने पर दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस ने उठाए सवाल
27-Sep-2021 12:14 PM 6449
मुंबई| ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी अपने नाम करने में कामयाब रहे। उनके साथ टॉप 3 में दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह थे। ट्रॉफी की मजबूत दावेदार मानी जा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस बेहद निराश हैं और उन्होंने मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्रेंड कर रहीं हैं। इसके साथ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि टास्क में पक्षपात किया गया। ट्रेंड कर रहीं दिव्यांका फिनाले स्टंट में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ। अर्जुन और दिव्यांका के बीच टास्क में केवल 20 सेकेंड का अंतर था। विनर के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर ही यूजर्स गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और फैसले पर असहमति जता रहे हैं। Divyanka Tripathi..///..divyanka-tripathis-fans-raised-questions-on-arjun-bijlanis-victory-319893
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^