दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय-गहलोत
17-Jul-2022 11:37 PM 4835
जयपुर 17 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है। श्री गहलोत ने आज यहां सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा श्री पटेल पर आरोप लगाए गए थे। आज श्री अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-आरएसएस के चरित्र का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^