मिश्र एवं गहलोत ने शहीद जयप्रकाश विश्नोई की शहादत को किया नमन
19-Jul-2022 07:25 PM 6963
जयपुर, 19 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में शहीद हुए नागौर जिला निवासी एवं नौसेना के जवान जयप्रकाश विश्नोई की शहादत को नमन किया हैं। श्री मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री गहलोत ने शहीद की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान के वीर भारतीय नौसेना के जवान जय प्रकाश विश्नोई, जिन्होंने गुजरात के पोरबंदर तट पर कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^