दो अक्टूबर के बाद उपचुनाव हुआ तो जनसुराज लड़ेगा चुनाव : पीके
16-Aug-2024 10:35 PM 2439
गया,16 अगस्त (संवाददाता) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा कि यदि 02 अक्टूबर के बाद गया जिले के इमामगंज और बेलागंज विधानसभा में उपचुनाव होते हैं तो निश्चित तौर पर जन सुराज की पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी। श्री प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दो अक्टूबर को जन सुराज से जुड़े लोग पार्टी बनाएंगे। उनका नेता कौन होगा। संविधान क्या होगा। विचाराधारा क्या होगी। यह सब तय किया जाएगा। इसमें प्रशांत किशोर कहीं नहीं होगा। प्रशांत किशोर अब तक जिस भूमिका में है, उसी भूमिका में 2 अक्टूबर के बाद भी नजर आएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^