गगनयान अभियान रॉकेट का पहला परीक्षण उड़ान दिसंबर में होने का अनुमान: इसरो प्रमुख
17-Aug-2024 12:01 AM 8338
श्रीहरिकोटा, 16 अगस्त (संवाददाता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बहुप्रतिष्ठित गगनयान अभियान के लिए रॉकेट के तीन चरण श्रीहरिकोटा के शार रेंज में पहुंच चुके हैं और एजेंसी इस वर्ष के अंत तक अपनी पहली परीक्षण उड़ान का लक्ष्य बना रही है। एसएसएलवी-डी3/ईओएस-08 मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद श्री सोमनाथ ने पत्रकारों से कहा कि पहले मानव उड़ान मिशन गगनयान के लिए रॉकेट की पहली परीक्षण उड़ान दिसंबर में होने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^