डोडा में एलईटी मददगार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
20-Feb-2022 02:20 PM 1689
जम्मू, 20 फरवरी (AGENCY) जम्मू कश्मीर के डोडा जिला में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक करीबी सहयोगी को पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस, एसएसबी और सेना की एक टीम ने शनिवार को आदिल भट्ट को ठथरी इलाके से गिरफ्तार किया। आदिल के पाससे चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस जब्त किए गए हैं। सूत्रों ने कहा, “शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आदिल पाकिस्तान से संचालित होने वाले डोडा के एक आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ ​​हारून के संपर्क में था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^