शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया
19-Feb-2022 09:46 AM 5557
श्रीनगर 19 फरवरी (AGENCY) सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शोपियां जिला के चेरमर्ग गांव में सुरक्षा बलों के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "एक आतंकवादी मारा गया। तलाश अभियान जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^