एबीएचए में तीन करोड़ से अधिक पंजीकरण
06-Jun-2024 10:16 PM 5238
नयी दिल्ली 06 जून (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) स्कैन सेवा से बाह्य-रोगी विभाग (ओपीडी) में तीन करोड़ से अधिक पंजीकरण करने की उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू की गई इस पेपरलेस सेवा ने रोगी के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव किया है। विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गतिशीलता चुनौतियों वाले कमजोर समूहों को लाभान्वित किया है। वर्तमान में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 546 जिलों में फैली 5435 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं में चालू है। औसतन 1.3 लाख लोग प्रतिदिन स्कैन सेवा का लाभ उठाते हैं। पंजीकरण में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू और कश्मीर सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश ने सबसे ज़्यादा 92.7 लाख लोगों का पंजीकरण किया है। इसके बाद आंध्र प्रदेश ने 53.7 लाख , कर्नाटक ने 39.9 लाख और जम्मू-कश्मीर ने 37.1 लाख पंजीकरण किये हैं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^