ईडी ने वाल्मीकि मामले में पूर्व मंत्री नागेंद्र की जमानत का किया विरोध
24-Oct-2024 09:00 PM 5892
बेंगलुरु, 24 अक्टूबर (संवाददाता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाल्मीकि निगम घोटाले के सिलसिले में 12 जुलाई को गिरफ्तार किए गए यहां के पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को जमानत देने के विशेष अदालत के फैसले को कर्नाटक उच्च न्यायालय में गुरुवार को चुनौती दी। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने मंत्री को नोटिस जारी करके, उन्हें अगली निर्धारित सुनवाई 15 नवंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। ईडी के कानूनी प्रतिनिधि, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने तर्क दिया कि विशेष अदालत का फैसला ‘कई गलत’ धारणाओं पर आधारित है जबकि ईडी ने तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^