स्टालिन ने श्रीलंका की हिरासत से मछुआरों की रिहाई पर जयशंकर को लिखा पत्र
24-Oct-2024 08:56 PM 6332
चेन्नई, 24 अक्टूबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर सभी गिरफ्तार मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को श्रीलंका की हिरासत से मुक्त कराने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने का रविवार को अनुरोध किया। डॉ. जयशंकर को लिखे एक अर्ध-आधिकारिक पत्र की प्रतियां यहां प्रेस को जारी की गईं, जिसमें कहा गया, “श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को रामेश्वरम के 16 भारतीय मछुआरों को उनकी दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ पकड़ा है। जैसा कि मैंने पहले भी बताया है, ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और मछुआरों के परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा, ये घटनाएं लगातार जारी हैं और तटीय परिवारों की आजीविका को बाधित कर रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^